पोहा रेसीपी पोहा बनाने में बहुत ही आसान है यह झटपट तैयार हो जाता हैं। वैसे पोहा महाराष्ट्र में काफी प्रसिद्द है। हल्के फुल्के नाश्ते के लिए पोहा परफेक्ट है। बहुत ही कम इंग्रेडिएंट्स और कम टाइम में बनने वाला पोहा बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं।
पोहा रेसीपी इन हिन्दी अगर आप ब्रेकफास्ट में हल्का और हल्दी खाना चाहते है तो पोहा एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
पोहा बनाने के लिए सामग्री:–
2 कप पोहा
1 मिडियम साइज का प्याज
1 आलू छिल कर कट किया हुआ
10 करी पत्ता
2 हरी मिर्च
1 नींबू का रस
2 चम्मच घी या तेल
1/2 चम्मच राई
1/2 चम्मच हींग
1 चम्मच मुंगफली के दाने रोस्ट किए हुए
1/2 हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया
पोहा बनाने की विधि:–
सबसे पहले पोहा को आप बड़ी छलनी से 2 बार साफ पानी से धो ले। ओर साइड रख दे। अब एक पैन में घी या तेल जो आपको ठीक लगे तो 2 चम्मच घी डालकर गर्म करे। अब इसमें राई और हींग डालकर चटका ले। फिर इसमें मूंगफली, करी पत्ता,बारीक कटी हरी मिर्च डालकर चलाएं। फिर इसमें आलू डालकर अच्छे से नर्म होने तक पकाए। फिर प्याज को डालकर पकाएं। अब इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर पकाएं। अब इसमें नींबु का रस डालकर फिर पोहे डालकर मिक्स करे। ओर ढक कर 1 मिनट तक रखे। अब गैस बन्द कर दे और लीजिए आपके पोहे तैयार है। हरा धनिया डालकर गर्म गर्म चाय के साथ सर्व करे।
सुझाव
पोहा बनाते टाइम पोहे तो 2 बार से ज्यादा पानी से मत धोए। वरना पोहे गल जायेगे।
मोटे पोहे का इस्तेमाल करे।
अगर आप बच्चे के लिए पोहे बना रहे है तो आप इसमें काजू ,बादाम और किशमिश भी रोस्ट करके डाल सकते हैं तो बच्चों के लिए ओर भी हेल्दी हो जाएंगे।
पोहा सर्व करते टाइम आप अनार के दाने भी डाल सकते हैं।
अगर आप हरि सब्जियां भी डालना चाहते है तो आप हरिमटर, बींस ओर बारीक कटी गाजर भी डाल सकते हैं।
